नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भाजपा की दिल्ली एवं देश में बढ़ती लोकप्रियता से बौखला गए हैं। देश में जहां भी उन्होंने राजनीतिक विस्तार का प्रयास किया वहां वह विफल रहे हैं और दिल्ली के प्रशासनिक कार्यों में विफलता के चलते मुख्यमंत्री को जनता के दरबार ही नहीं विभिन्न न्यायालयों में भी फटकार मिली है।
दिल्ली की महिलाएं बस मार्शल से लेकर महिला सम्मान के मुद्दे को लेकर तो युवा वाई-फाई से लेकर शिक्षा लोन तक के मुद्दों को लेकर केजरीवाल सरकार से हताश हैं। झुग्गीवासी हों या अनधिकृत कॉलोनियों के निवासी सभी में विकास कार्य न होने की निराशा है। मध्यम वर्ग स्वास्थ्य, शिक्षा, सार्वजनिक परिवहन सहित हर मुद्दे पर केजरीवाल सरकार से हताश हैं।
जनता की निराशा हताशा की मुखर रूप प्रतिक्रिया अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने जनभागीदारी के कार्यक्रमों में खुलकर आ रही है और बजाए उससे संदेश लेने के लिए मुख्यमंत्री इसको राजनीतिक विरोध बताकर बचाना चाह रहे हैं। सोशल मीडिया पर सत्ताधारी दल प्रायोजित समर्थन जुटाने में लगा है पर वहां भी विफल हो रहा है। तिवारी ने कहा है कि बेहतर होगा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जनता का ध्यान भटकाने के लिए बेतुकी बातें करने के दिल्ली के विकास पर ध्यान दें।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



