EPFO New Rule:कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने करोड़ों अकाउंट होल्डर्स के लिए बड़ा बदलाव लाने जा रहा है। अब कर्मचारियों के लिए PF निकालने ला प्रोसेस पहले से ज्यादा आसान और तेज हो जाएगा। मई 2026 के अंत तक UPI के जरिए PF निकालने की सर्विस शुरू हो सकती है। यह बदलाव EPFO के नए डिजिटल सिस्टम CITES 2.0 के तहत किया जा रहा है, जिससे पूरी प्रक्रिया ज्यादा तेज और डिजिटल हो जाएगी।
कैसे काम करेगा नया सिस्टम?
नया बदलाव लागू होने से बाद यूजर EPFO पोर्टल या ऐप पर लॉगिन करेंगे। वहां अपने कुल बैलेंस और निकाल सकने वाले अमाउंट को देख सकेंगे। इसके बाद वह जितना अमाउंट निकलना चाहता है, उसे डालेंगे और अपनी UPI ID डालेंगे। वेरिफिकेशन के बाद पैसा सीधे अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा।
75% तक ही PF निकाल सकते हैं
EPFO के नए नियम में एक बदलाव ये भी किया गया है कि कर्मचारी अब अपना पूरा PF अमाउंट एक साथ नहीं निकाल पाएगा। उसके कुल बैलेंस का ज्यादातर 75% हिस्सा ही निकाला जा सकता है, जबकि कम से कम 25% रकम अकाउंट में रखना जरूरी है। इसका मकसद है कि कर्मचारियों के पास रिटायरमेंट तक के लिए कुछ सेविंग जरूर रहे।
सरकार क्यों ला रही है ये नया नियम?
सरकार चाहती है कि कर्मचारी अपनी पूरी जमा अमाउंट को जल्दी खर्च न कर दें और भविष्य के लिए कुछ पैसे बचाकर रख सकें। इस वजह से यह लिमिट तय की गई है। इसके साथ ही अगर कोई इंमरजेंसी हो तो फार्म भरने का इंतजार ना करे, UPI की सुविधा से जरूरत के अनुसार पैसा निकाल सके।
कुछ नई स्कीम भी होंगी लागू
इसके साथ ही सरकार कुछ और स्कीम भी लाने की तैयारी कर रही है, जिसके तहत EPF Scheme 2026, EPS 2026 और EDLI Scheme 2026 लॉन्च की जा सकती है। इनका उद्देश्य पीएफ, पेंशन और बीमा से जुड़े नियमों को और मजबूत बनाना है।
ALSO READ: सर्राफा बाजार में हलचल, लगातार टूट रहा सोने के भाव, चांदी हुई सस्ती, जानें अपने शहर का ताजा रेट


Download Android App
Download iOS App




