नयी दिल्ली : स्वीडन की दूरसंचार उपकरण विनिर्माता एरिक्सन ने सोमवार को घोषणा की है कि भारत में 5जी सेवा के चालू होते ही वह देश में इसके लिए उपकरण बनाना शुरू कर देगी। एरिक्सन के प्रमुख (दक्षिण पूर्व एशिया, ओशिआनिया और भारत) नुनजिओ मिरतिलो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2019 में कहा, ‘इस साल हम यह कह सकते हैं कि एक बार देश में 5जी शुरू हो जाएगा तो हम अपने उत्पादन को 4 जी से 5 जी में बदलने के लिए तैयार हैं।
हम भारत के लिए, भारत में 5 जी उपकरणों का उत्पादन करेंगे।’ कंपनी ने कहा कि भारत में उसका कारखाना है, जहां 4जी नेटवर्क उपकरण बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रोत्साहित करने वाली नीति, उन्नत पारिस्थितिकी तंत्र और किफायती स्पेक्ट्रम कंपनियों को जल्द से जल्द 5जी सेवा शुरू करने में मदद करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



