कैलाश विजयवर्गीय ने किया दावा, बोले- अगर झाबुआ उपचुनाव में जीत हासिल हुई तो बदल देंगे MP का मुख्यमंत्री

Summary :

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कमलनाथ सरकार को लेकर एक बयान दिया. उन्होंने एक बार फिर मध्य प्रदेश की सत्ता से कांग्रेस को हटाने का दवा किया। कैलाश विजयवर्गीय रविवार को झाबुआ में पार्टी के उम्मीदवार भानु भुरिया के समर्थन में रैली करने पहुंचे थे

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कमलनाथ सरकार को लेकर एक बयान दिया। उन्होंने एक बार फिर मध्य प्रदेश की सत्ता से कांग्रेस को हटाने का दवा किया। कैलाश विजयवर्गीय रविवार को झाबुआ में पार्टी के उम्मीदवार भानु भुरिया के समर्थन में रैली करने पहुंचे थे। उन्होंने पहले शहर में रोड शो किया और बाद में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा की अगर झाबुआ विधानसभा उपचुनाव में जनता हमें जिताती है तो मैं गारंटी के साथ कहता हूं कि हम राज्य का मुख्यमंत्री बदल देंगे। 
वहीं दूसरी तरफ झाबुआ में सियासत की एक अच्छी तस्वीर देखने को मिली। जहां भानु भूरिया ने कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के पैर छुए और आशीर्वाद लिया। रैली को संबोधित करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आप चुनाव में भानु भूरिया को जिताओ और मैं कमलनाथ सरकार को प्रदेश से हटाने का वादा करता हूं। 

होशंगाबाद: कार हादसे में राष्ट्रीय स्तर के 4 हॉकी खिलाड़ियों की मौत, कमलनाथ और शिवराज ने जताया शोक

इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के किसानों को भरोसा दिलाया था कि अगर प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनती है तो 10 दिनों में दो लाख रुपयों तक की कर्जमाफी होगी और ऐसा नहीं होने पर मुख्यमंत्री को बदल दिया जाएगा, लेकिन अभी तक न तो किसानों का कर्ज माफ हुआ है और न ही मुख्यमंत्री बदले गए।  यह बात ज्योतिरादित्य सिंधिया और अन्य कांग्रेस के नेता भी कह रहे हैं।

Desk Team