Fastag यूजर्स को मिली बड़ी राहत, बढ़ गई KYC अपडेट डेडलाइन

Summary :

FASTag KYC Last Date: पहले NHAI ने केवाईसी अपडेट करने के लिए 29 फरवरी तक का समय दिया था। जिसके अनुसार यदि किसी व्यक्ति ने अपने फास्टैग को अपडेट नहीं कराया होता तो फास्टैग ब्लैकलिस्ट हो सकता था। लेकिन अब ग्राहकों को और अधिक समय मिला है। दरअसल NHAI ने इसकू तारीख को आगे बढ़ा दिया है। Highlights Fastag यूजर्स को मिली बड़ी राहत बढ़ गई KYC अपडेट डेडलाइन ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन 31 मार्च होगी लास्ट डेट FASTag KYC News : नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने फास्टैग KYC को अपडेट करने की आखिरी तारीख एक महीने…

FASTag KYC Last Date

FASTag KYC Last Date: पहले NHAI ने केवाईसी अपडेट करने के लिए 29 फरवरी तक का समय दिया था। जिसके अनुसार यदि किसी व्यक्ति ने अपने फास्टैग को अपडेट नहीं कराया होता तो फास्टैग ब्लैकलिस्ट हो सकता था। लेकिन अब ग्राहकों को और अधिक समय मिला है। दरअसल NHAI ने इसकू तारीख को आगे बढ़ा दिया है।

Highlights

  • Fastag यूजर्स को मिली बड़ी राहत
  • बढ़ गई KYC अपडेट डेडलाइन
  • ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

31 मार्च होगी लास्ट डेट

FASTag KYC News : नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने फास्टैग KYC को अपडेट करने की आखिरी तारीख एक महीने के लिए आगे बढ़ा दी है। अब आप 31 मार्च तक फास्टैग की KYC अपडेट करा सकते हैं। पहले ये डेडलाइन 29 फरवरी थी। जो लोग FASTag केवाईसी डिटेल अपडेटेड नहीं करेंगे उनका फास्टैग 31 मार्च के बाद से ब्लैकलिस्ट हो सकता है। वन व्हीकल, वन फास्टैग पहल के तहत अब एक गाड़ी के लिए एक फास्टैग रहेगा। इस फास्टैग का इस्तेमाल किसी और गाड़ी के लिए नहीं किया जा सकेगा।

NHAI ने जारी की अंतिम तारीख

इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली की दक्षता बढ़ाने और टोल प्लाजा पर वाहनों की निर्बाध आवाजाही को संभव बनाने के लिए NHAI ने ‘एक वाहन, एक फास्टैग’ पहल लागू की है। जिसका उद्देश्य कई वाहनों के लिए एक ही FASTag के इस्तेमाल या एक विशेष वाहन के लिए कई FASTag जोड़ने को हतोत्साहित करना है। KYC डिटेल अपडेट करने के लिए वाहन मालिक को व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, और पासपोर्ट साइज फोटो देने होंगे।

क्या है FASTag?

केंद्र सरकार ने अब सभी गाड़ियों के लिए FASTags अनिवार्य कर दिया है. बिना फास्‍टैग लगे वाहनों को दोगुना टोल देना पड़ता है. FASTag एक इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम है जो सभी टोल प्लाजा पर टोल टैक्स के पेमेंट प्रोसेस को आसान बनाती है. यह लिंक किए गए बैंक खाते से टोल राशि को स्वचालित रूप से काटने में मदद करता है।

ऐसे चेक करें FASTags स्‍टेटस

सबसे पहले वेबसाइट fastag.ihmcl.com पर जाएं। फिर होम पेज पर लॉगिन बटन पर क्लिक करें। अब रजिस्टर मोबाइल नंबर से लॉग इन करें जहां आपको एक OTP मिलेगा। इसके बाद होमपेज पर ‘माई प्रोफाइल’ सेक्शन पर क्लिक करें। फिर ‘केवाईसी स्टेटस’ पर क्लिक करें। यहां आपको स्टेटस नजर आ जाएगा।

ऑफलाइन भी करा सकते हैं KYC

सबसे पहले उस बैंक की शाखा में जाएं, जिसने आपका FASTag जारी किया है। बैंक आपको KYC फॉर्म देगा, उसे भरकर जमा करें। इस फॉर्म को भरने के अलावा आपको डॉक्यूमेंट भी जमा कराने होंगे। इस फॉर्म को जमा करने के बाद बैंक KYC डिटेल के वैरिफाई करेगा और आपके FASTag को अपडेट करेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan