वित्त आयोग प्रमुख Arvind Pangadhiya ने जताई GDP में सुधार की उम्मीद

Summary :

अरविंद पनगढ़िया ने जताया GDP में सुधार का भरोसा

देश के 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने शनिवार केंद्र सरकार की तरफ से जारी तीसरे तिमाही की जीडीपी 6.2 प्रत‍िशत पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पूरे साल की जीडीपी अच्छे रहने का अनुमान जताया है।

अरविंद पनगढ़िया ने शनिवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से कहा,”तिमाही के ग्रोथ रेट के आधार पर कोई निष्कर्ष नहीं निकलता, ये नंबर बदलते रहते हैं। 2022-23 का जीडीपी 7 से बढ़कर 7.6 प्रतिशत हुआ है। वहीं 2023-24 का जीडीपी 8.2 से बढ़कर 9.2 प्रतिशत हुआ है। वहीं अभी सिर्फ इस साल के तीसरे तिमाही का डेटा आया, पूरे साल का डेटा आएगा तो उसे देखना होगा।

उन्होंने बताया, “अगर इन डेटा के हिसाब से भी देखें तो किसी भी बड़ी अर्थव्यवस्था के लिए जीडीपी का 6.5 प्रत‍िशत के पास रहना बहुत बड़ी बात है। इसके बाद शायद चाइना की जीडीपी चार या पांच प्रतिशत होगी।”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ बढ़ाने के फैसले से भारत की अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पड़ने को लेकर उन्होंने बोला, “इस मुद्दे पर भारत और अमेरिका क्या निर्णय लेता है, इसके बाद ही पता चलेगा कि क्या असर पड़ेगा। इसकी कई सारी संभावना है। एक संभावना यह है भारत और अमेरिका एक-दूसरे से सामान का आयात कम करें। इससे दोनों देशों को फायदा होगा। वहीं भारत यूरोपीय संघ के साथ जिस एग्रीमेंट पर बात कर रहा है। उसमें प्रगति देखी जा सकती है।”

भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर वाले पीएम मोदी के बयान पर उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि 2028 तक हम विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। हमारी इकोनॉमी अच्छी लग रही है, जबकि जर्मनी और जापान की इकोनॉमी सही नहीं है। आगे एक-दो साल में हम जापान और 2028 तक जर्मनी से भी आगे निकल जाएंगे और विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेंगे।”

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.