नई दिल्ली : पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने अर्थव्यवस्था की हालत पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान को शुक्रवार को ‘बहुत निराशाजनक’ बताया। उन्होंने कहा कि मौजूदा संकट की मुख्य वजह ‘मांग का लुप्त’ होना है। उन्होंने यहां अर्थव्यवस्था पर एक सम्मेलन में कहा कि सरकार इसे अब भी ‘नकार’ रही है और ‘जब आप सच्चाई को नकारने के मूड में आ जाते हैं तो आप समस्या का समाधान नहीं कर सकते।
अर्थव्यवस्था पर राज्यसभा में बुधवार को एक लघु चर्चा हुई। इस दौरान सीतारमण ने विपक्ष की कड़ी आलोचनाओं का जवाब देते हुए अर्थव्यवस्था के प्रबंध का बचाव किया और वर्तमान वृहद आर्थिक आंकड़ों की तुलना कांग्रेस नीत पूर्व की संप्रग सरकार के समय के आंकड़ों से की। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था नरम जरूर पड़ी है लेकिन इसमें मंदी नहीं है। पूर्व भाजपा नेता सिन्हा ने सम्मेलन में कहा कि वित्त मंत्री ने राज्यसभा में जो कहा है उसे हमने सुना।
वह बेहद निराशाजनक है। सिन्हा ने कहा कि वर्तमान आर्थिक संकट की प्रमुख वजह देश में ‘मांग का खत्म’ हो जाना है। उन्होंने सरकार पर देश में कृषि संकट की अनदेखी करने का आरोप लगाया। सिन्हा ने कहा कि मौजूदा आर्थिक संकट अचानक से नहीं आया है। यह कोई रेल दुर्घटना नहीं है जो अचानक से घट गयी।


Download Android App
Download iOS App



