केन्द्र सरकार के मध्यप्रदेश के साथ भेदभाव किए जाने के विरोध में आज इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद शंकर लालवानी के घर के सामने धरना प्रदर्शन किया। इंदौर शहर कांग्रेस के बैनर तले एकत्र हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लालवानी के मनीषपूरी स्थित निज निवास पर सुबह प्रदर्शन किया। यहां काले कपड़ में काले गुब्बारे दिखाकर ढोल मंजीरों पर ‘रघुपति राघव राजा राम’ गीत गाकर अनूठे अंदाज में कांग्रेस ने ध्यान खींचने का प्रयास किया।
इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकीवाला ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद, सरकार मध्यप्रदेश के साथ भेदभाव कर रही है। प्रदेश को उसके हिस्से की मिलने वाले पैकेज (राशि) नहीं मिल रही है। लिहाजा प्रदेश की जन कल्याण योजनाए प्रभावित हो रहीं हैं।
वहीं, लालवानी के निज निवास पर उपस्थित नहीं होने के संदर्भ में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेसियों द्वारा सुबह 10 बजे का समय बैठक के लिए तय हुआ था, लेकिन कांग्रेसी समय पर नहीं उपस्थित हुए लिहाजा लालवानी पूर्व नियोजित बैठक के लिए घर से निकल गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



