Food Delivery Fraud: आजकल ऑनलाइन फूड आर्डर करना लाइफ का हिस्सा बन चुका है। किसी का कुछ खाने का मन हो, तो कुछ ही मिनटों में ऑर्डर कर खाना दरवाजे पर पहुंच जाता है। क्या आप जानते हैं? इसका फायदा उठाकर साइबर ठग लूटने का नया तरीका अपना रहे हैं। हाल ही के दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां फूड डिलीवरी के नाम पर लोगों से पैसे ठगे जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि साइबर ठग लूटने का कौन-कौन सा तरीका अपना रहे हैं।
कैसे हो रहा है Scam?
साइबर ठग कभी नकली कॉल करके ऑर्डर कैंसिल होने की बात करते हैं। तो कभी रिफंड के बहाने OTP या बैंक डिटेल्स मांगते हैं। कई बार तो वह खुद को डिलीवरी एजेंट बताकर लिंक भेजते हैं और उस पर क्लिक करने को बोलते हैं। अगर आप उस लिंक को क्लिक कर देंगे, तो कुछ ही सेकंड में आपका अकाउंट खाली हो जाएगा। जिस ऐप से भी आप खाना मंगवाते हैं, उसे बहाने ठग आपके पैसों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं। इसलिए ऑनलाइन फूड आर्डर करते समय सावधानी बरतें।
साइबर ठग लोगों को फूड डिलीवरी के नाम पर कॉल या मैसेज करते हैं। वे खुद को किसी डिलीवरी ऐप का कस्टमर केयर बताकर कहते हैं कि आपका ऑर्डर कैंसिल हो गया है और आपको रिफंड मिलेगा। इसके बाद वे एक लिंक भेजते हैं या ओटीपी मांगते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति लिंक खोलता है या ओटीपी शेयर करता है, उसके बैंक खाते से पैसे निकल सकते हैं।
नकली ऐप या वेबसाइट से भी हो रही ठगी
कुछ मामलों में ठग नकली ऐप या वेबसाइट बनाते हैं, जो बिल्कुल असली जैसी दिखती है। लोग वहां अपनी डिटेल्स डाल देते हैं और फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं। कई बार वह डिलीवरी एजेंट बनकर घर तक पहुंचने और पेमेंट अपडेट करने का बहाने भी बनाते हैं। इसलिए सावधान रहें और किसी भी कॉल, लिंक या ऐप पर भरोसा न करें।
यह भी पढ़ें: घबराने की जरूरत नहीं! LPG संकट के बीच भारत का Plan-B एक्टिव, इन देशों से आ रही सप्लाई; प्रोडक्शन 10% बढ़ा


Download Android App
Download iOS App




