Gold-Silver Price: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 450 रुपये की गिरावट के साथ 79,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. बीते कारोबारी दिन इसका भाव 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
गिर गए सोने- चांदी के दाम
फेस्टिवल सीजन खत्म होते ही सोने और चांदी की कीमत में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। धनतेरस से लेकर अब तक सोने और चांदी की कीमत में कमी आई है। जानकारों के मुताबिक कम मांग के कारण इनकी कीमत गिरी है। शादियों के सीजन में कीमत फिर बढ़ सकती है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 450 रुपये की गिरावट के साथ 79,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक। विदेशी बाजारों में कमजोर ट्रेंड के कारण यह गिरावट आई है। शुक्रवार को इसका भाव 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
सोने के भाव में भी गिरावट
99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव सोमवार को 450 रुपये गिरकर 79,150 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शुक्रवार को यह 79,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
आज कितने पर पहुंच गई चांदी?
सोमवार को चांदी भी 600 रुपये गिरकर 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जबकि पिछले बंद भाव 94,600 रुपये प्रति किलोग्राम था।
विदेशी बाजारों में सोने की कीमत में गिरावट
ग्लोबल लेवल पर कॉमेक्स सोने के वायदा 17.80 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस या 0.66 फीसदी गिरकर 2,677 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गए. हालांकि। एशियाई बाजार के घंटों में कॉमेक्स चांदी वायदा 0.23 फीसदी बढ़कर 31.52 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App






