Gold Rate Today: सोने-चांदी के दामों में गिरावट, जानें प्रमुख शहरों में आज का भाव

Summary :

प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव में गिरावट

सोने-चांदी के भाव में भारी उतार-चढ़ाव के बाद आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव दिल्ली में 97,780 रुपये, मुंबई और कोलकाता में 97,630 रुपये, पटना में 97,680 रुपये और जयपुर में 97,780 रुपये प्रति दस ग्राम है। चांदी की कीमत दिल्ली और जयपुर में 99,900 रुपये प्रति किलोग्राम है।

सोने-चांदी के भाव में भारी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। लगभग एक हफ्ते में सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला था अब सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। बता दें कि आज सर्राफा बाजार में 30 मई 2025 को 24 कैरेट सोने का भाव 97,190 हजार रुपये प्रति दस ग्राम ट्रेंड कर रहा है और 22 कैरेट 89,100 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है। चांदी की कीमतों की बात करें तो आज चांदी 1 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है।

सोने-चांदी के दामों में गिरावट

प्रमुख शहरों में सोने का भाव

सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बाद अलग अलग शहरों के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में भी अंतर देखा गया है। जानते है आज आपके शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का क्या भाव है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 97,780 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 89,640 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है।

मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 97,630 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 89,490 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है।

कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 97,630 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 89,490 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है।

पटना में 24 कैरेट सोने का भाव 97,680 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 89,540 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है।

जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 97,780 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 89,640 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है।

वित्त वर्ष 2026 में भारत की GDP वृद्धि 6.5% रहने का अनुमान: RBI

प्रमुख शहरों में चांदी का भाव

सोने के भाव में भारी उतार चढ़ाव देखने को मिला था लेकिन चांदी की कीमत स्थिर रही है और मामूली गिरावट दर्ज की है। जानतें है प्रमुख शहरों में आज चांदी की क्या कीमत है।

भोपाल में चांदी 1,11,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।

इंदौर में चांदी 1,11,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।

दिल्ली में चांदी का भाव 99,900 रुपये प्रति किलोग्राम है।

जयपुर में चांदी का भाव 99,900 रुपये प्रति किलोग्राम है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।