Gold Share Price: आज भारतीय शेयर में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं Gold की कीमत में उछाल के बीच ज्वेलरी रिटेलर सेन्को गोल्ड के शेयर में जोरदार उछाल आया है। जानें क्या है इसका नया अपडेट।
गोल्ड के शेयर में उछाल
एक ओर भारतीय कुछ शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं ज्वेलरी रिटेलर सेन्को गोल्ड के शेयर में सोमवार यानी 15 अप्रैल को जोरदार तेजी आई है। 15 फीसदी भागकर शेयर साल के उच्चतम स्तर के करीब पहुंच गया। सोने की बढ़ती कीमतों के बावजूद मार्च तिमाही (Q4FY24) में सेन्को गोल्ड (Senco Gold) के मजबूत रेवेन्यू के साथ- साथ वॉल्यूम वृद्धि की रिपोर्ट के बाद शेयर (Share News) में जोरदार उछाल आया है। आज Senco Gold Stock BSE पर 826.25 रुपए पर खुला।
52-वीक हाई के करीब शेयर
15 अप्रैल को सेन्को गोल्ड का शेयर प्राइस 52-वीक हाई के करीब पहुंच गया। BSE पर यह 15.20 फीसदी उछलकर 924.05 रुपए पर कारोबार करता दिखा। इस दौरान NSE पर यह 15.32 फीसदी बढ़कर 924.30 रुपए पर कारोबार कर रहा था। पिछले 5 दिनों में शेयर 13.15 फीसदी उछला है, 1 महीने में इसमें 26.17 फीसदी की तेजी आई 6 महीने में शेयर 40.99 फीसदी उछला और इस साल अब तक इसमें 33.74 फीसदी की तेजी आई है। पिछले 5 सालों की बात करें, तो इस दौरान सेन्को गोल्ड का शेयर 133.10 फीसदी उछला है।
39 फीसदी बढ़ा राजस्व
ज्वेलरी रिटेलर सेन्को गोल्ड ने एक साल पहले की अवधि की तुलना में मार्च तिमाही के लिए राजस्व में 39 फीसदी की वृद्धि दर्ज की, जबकि कारोबारी साल 2024 में पूरे कारोबारी साल के लिए राजस्व में 28 फीसदी की वृद्धि हुई। गोल्ड की कीमतों में तेज वृद्धि के बावजूद 2023-24 में सोने की बिक्री में 13 फीसदी और हीरे की बिक्री में 19 फीसदी की वृद्धि हुई। ज्वेलरी रिटेलर ने कहा कि नए कारोबारी साल 2024-25 के लिए उसका आउटलुक ऑपटिमिस्टिक बना हुआ है. सेन्को गोल्ड ने कहा कि Poila Baisakh, उगादि और अक्षय तृतीया के साथ- साथ आगामी शादी के सीजन में गोल्ड की डिमांड बढ़ने के आसार हैं। ऐसे में अच्छी ग्रोथ हो सकती है।
सेन्को गोल्ड के कुल 159 स्टोर
कंपनी ने मार्च तिमाही में चार और कारोबारी साल 2024 में 23 नए शोरूम खोले, जिससे कुल स्टोर की संख्या 159 हो गई, जो इसकी स्थापना के बाद से अब तक का सबसे अधिक विस्तार (17 फीसदी) है। इसमें यह भी कहा गया है कि भू-राजनीतिक तनाव, दुनिया भर में केंद्रीय बैंकों की ओर से सोने की खरीद में वृद्धि और उच्च अमेरिकी फेड दरों की वजह से चौथी तिमाही सहित पूरे कारोबारी साल 2024 में सोने की कीमतों में वृद्धि जारी रही।
नोट – इस खबर में दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है।


Download Android App
Download iOS App






