Gold Silver Rate Today 25 Jan: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 500% टैरिफ की वजह से सर्राफा मार्केट में उथल-पुथल मची हुई है। नतीजतन, सोने और चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है, और चांदी की कीमत भी लगातार बढ़ रही है, जिसका सीधा असर खरीदारों पर पड़ रहा है। आज, शनिवार, 24 जनवरी, 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में काफी बदलाव हुए हैं। पिछले कई दिनों से मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। आइए जानते हैं, आज के…
Gold Silver Rate Today 25 Jan
Gold Silver Rate Today 25 Jan: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 500% टैरिफ की वजह से सर्राफा मार्केट में उथल-पुथल मची हुई है। नतीजतन, सोने और चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है, और चांदी की कीमत भी लगातार बढ़ रही है, जिसका सीधा असर खरीदारों पर पड़ रहा है। आज, शनिवार, 24 जनवरी, 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में काफी बदलाव हुए हैं। पिछले कई दिनों से मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। आइए जानते हैं, आज के है सोने-चांदी का ताजा रेट।
एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 16,480 रुपये बढ़ी है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड 15,100 रुपये महंगा हुआ है। 25 जनवरी 2026 को दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,60,410 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,967.41 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर है।
Gold Rate Today: प्रमुख शहरों का ताजा भाव (Per 10 ग्राम)
Gold Rate Today (Image- Social Media)
शहर
22 कैरेट
24 कैरेट
दिल्ली
1,47,050
1,60,410
जयपुर
1,47,050
1,60,410
लखनऊ
1,47,050
1,60,410
चंडीगढ़
1,47,050
1,60,410
अहमदाबाद
1,46,950
1,60,310
भोपाल
1,46,950
1,60,310
मुंबई
1,46,900
1,60,260
चेन्नई
1,46,900
1,60,260
कोलकाता
1,46,900
1,60,260
हैदराबाद
1,46,900
1,60,260
Silver Price Today 25 Jan 2026: प्रमुख शहरों का ताजा रेट
Silver Price Today 25 Jan 2026 (Image- Social Media)
शहर
1 Kg कीमत
दिल्ली
₹3,35,000
जयपुर
₹3,35,000
मुंबई
₹3,35,000
कोलकाता
₹3,35,000
लखनऊ
₹3,35,000
पुणे
₹3,35,000
अहमदाबाद
₹3,35,000
पटना
₹3,35,000
लुधियाना
₹3,35,000
मेरठ
₹3,35,000
Gold Silver Rate Rise Reason: कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण
Gold Silver Rate Rise Reason (Image- Social Media)
वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव – युद्ध और अंतरराष्ट्रीय तनाव बढ़ने पर निवेशक सोना-चांदी को सुरक्षित निवेश मानते हैं।
अमेरिकी फेड की नीति – ब्याज दरों में कटौती या संकेत मिलते ही गोल्ड-सिल्वर की कीमतें चढ़ती हैं।
डॉलर में कमजोरी – डॉलर कमजोर होते ही दुनिया भर में सोना-चांदी महंगे हो जाते हैं।
सेंट्रल बैंकों की खरीद – कई देशों के सेंट्रल बैंक तेजी से गोल्ड रिज़र्व बढ़ा रहे हैं।
वैश्विक आर्थिक सुस्ती का डर – मंदी की आशंका में निवेशक जोखिम छोड़कर सेफ हेवन एसेट्स की ओर जाते हैं।
भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।