नई दिल्ली : सरकार 17,000 करोड़ रुपये मूल्य की तिथि अंकित प्रतिभूतियों की नीलामी शुक्रवार को करेगी। चार परिपक्वता अवधियों वाली इन प्रतिभूतियों की नीलामी रिजर्व बैंक के इंडिया कोर बैंकिंग सोल्यूशन (ई-कुबेर) के जरिये की जाएगी।
आरबीआई ने एक बयान में कहा-कुल अधूसिचत राशि 17,000 करोड़ रुपये की सीमा पर निर्भर है लेकिन सरकार के पास अतिरिक्त अभिदान होने पर 1,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बांड भी जारी किए जा सकते हैं। नीलामी कीमत आधारित होगी। इसमें विभिन्न कीमत तरीके का उपयोग किया जाएगा।
आरबीआई ने कहा कि प्रतिस्पर्धी और गैर-प्रतिस्पर्धी दोनों बोलियां इलेक्ट्रानिक प्रारूप में ई-कुबेर प्रणाली में 2 अगस्त 2019 को दर्ज कारायी जानी चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



