आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई सारे लोग ऐसे हैं जो अक्सर खाना बाहर से मंगवाना पसंद करते हैं। इसके लिए वो फूड ऑनलाइन ऑर्डर करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका खाना घर तक पहुंचने से पहले ही टेस्ट कर लिया जाता है और ये काम कोई दूसरा नहीं बल्कि आपका खाना लाने वाला डिलीवरी ब्वॉय ही कर लेता है। इस बात का खुलासा हमने नहीं बल्कि अमेरिका के खाद्य विभाग की तरफ से जारी किए गए एक रिपोर्ट में किया गया है।

रिपोर्ट में हुआ खुलासा
इन दिनों डिलीवरी ब्वॉय की तरफ से खाना चखने की बात बड़ी जोरों-शोरों से चल रही है। इसके कई सारे वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहे हैं। लेकिन अब इस बात की पुष्टिï खुद अमेरिका के खाद्य विभाग ने करी है। उनके किए गए सर्वे के अनुसार हर चार डिलीवरी ब्वॉय में से एक खाना पहुंचाने से पहले खुद ही खा जाता है।

इस सिलसिले में खाद्य विभाग ने अमेरिका की चार कंपनियों के करीब 500 डिलीवरी ब्वॉय पर सर्वे किया है। इसके अलावा विभाग ने उबर ईट्स,ग्रबह,डोरडैश और पोस्ट मैट्स एप के फूड डिलीवरी ऐप के डिलीवरी ब्वॉय पर भी सर्वे किया है। इसमें एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है कि सिर्फ 20 मिनट की दूरी का ऑर्डर पहुंचाने में डिलीवरी ब्वॉय औसतन 40 मिनट का वक्त लेते हैं। जबकि डिलीवरी ब्वॉय खाना पहुंचाने में बहुत बार 70 मिनट का वक्त भी ले लेते हैं।

ऐसे में फिर ग्राहको को ठंडा खाना मिलता है। उनकी बहुत बार ये भी शिकायत रहती है कि खाने की मात्रा बहुत कम थी। लोगों के अनुसार खाने की डिलीवरी मिलने के वक्त उनके खाने की पैंकिंग ढीली और खुली होती है। इससे तो साफ पता चलता है कि कई डिलीवरी ब्वॉय आपका खाना पहुंचने से पहले ही उसमें से चख लेते हैं। इतना ही नहीं सर्वे में एकत्रित हुए 25 प्रतिशत डिलीवरी लड़कों ने तो इस बात को खुद से स्वीकार भी कर लिया है।


Download Android App
Download iOS App



