जंग के बीच, सरकार ने GST वसूलने का बनाया रिकॉर्ड, 2.42 लाख करोड़ के पार हुआ कलेक्शन

Summary :

GST Collection April 2026: खाड़ी देशों में जारी जंग के बीच जहां कई देशों की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। वहीं भारतीय सरकार ने GST वसूलने का नया रिकॉर्ड बना दिया है। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2026 में कुल जीएसटी राजस्व में पिछले वर्ष की तुलना में 8.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 2,42,702 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में 2,23,265 करोड़ वसूले गए थे। टैक्स में हुई उल्लेखनीय बढ़ोतरी यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से आयात से जुड़े टैक्स में हुई उल्लेखनीय बढ़ोतरी के कारण हुई, जो नए वित्तीय वर्ष की…

GST Collection April 2026: खाड़ी देशों में जारी जंग के बीच जहां कई देशों की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। वहीं भारतीय सरकार ने GST वसूलने का नया रिकॉर्ड बना दिया है। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2026 में कुल जीएसटी राजस्व में पिछले वर्ष की तुलना में 8.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 2,42,702 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में 2,23,265 करोड़ वसूले गए थे।

टैक्स में हुई उल्लेखनीय बढ़ोतरी

यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से आयात से जुड़े टैक्स में हुई उल्लेखनीय बढ़ोतरी के कारण हुई, जो नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत में घरेलू संग्रह से कहीं अधिक थी। इस माह आयात से प्राप्त कुल राजस्व 57,580 करोड़ रुपये रहा, जो अप्रैल 2025 में दर्ज किए गए 45,754 करोड़ रुपये से 25.8 प्रतिशत अधिक है। वहीं, घरेलू राजस्व में 4.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 1,85,122 करोड़ रुपये हो गया। इस घरेलू राजस्व में केंद्रीय जीएसटी के रूप में 52,140 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी के रूप में 61,331 करोड़ रुपये और जीएसटी के रूप में 71,651 करोड़ रुपये शामिल हैं।

अप्रैल 2026 के लिए नेट GST राजस्व

रिफंड को शामिल करने के बाद, अप्रैल 2026 के लिए शुद्ध GST राजस्व 2,10,909 करोड़ रुपये रहा और यह पिछले वर्ष की तुलना में 7.3 प्रतिशत की बढोतरी को दर्शाता है। इस माह के लिए कुल रिफंड 19.3 प्रतिशत बढ़कर 31,793 करोड़ रुपये हो गया।

घरेलू रिफंड में 54.6 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह बढ़कर 19,996 करोड़ रुपये हो गया, वहीं ICEGATE प्रणाली के माध्यम से निर्यात से संबंधित रिफंड में 14 प्रतिशत की गिरावट आई और यह कुल 11,797 करोड़ रुपये रहा। पिछले महीने, भारत का कुल जीएसटी कलेक्शन 2,00,064 करोड़ रुपये रहा, जो मार्च 2025 में 1,83,845 करोड़ रुपये के मुकाबले 8.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है।

अप्रैल में SGST में बढ़ोतरी

आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में +40%, कर्नाटक में +42%, तेलंगाना +36% और पुडुचेरी +108% जैसे कई राज्यों ने अप्रैल में SGST में प्रत्येक वर्ष बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि लद्दाख -8% और झारखंड 0% जैसे कुछ राज्यों में गिरावट या कोई बदलाव नहीं देखा गया।

ALSO READ: LPG, ATF Duty की नई कीमत तय, Online Gaming, UPI और क्रेडिट कार्ड के लिए 1 मई से बदले नियम, जानें क्या हुआ बदलाव

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।