HDFC Bank ने बढ़ाई ब्याज दरें, आज से महंगा हुआ लोन

Summary :

HDFC Bank Loan: निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक HDFC बैंक ने लोगों को बड़ा झटका दिया है, क्योंकि HDFC बैंक ने अचानक से MCLR में इजाफा कर दिया है। जिससे ज्यादातर कंज्यूमर लोन जुड़े होते हैं। Highlights HDFC ने अपने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका बैंक ने बढ़ाई लोन पर ब्याज की दरें 7 फरवरी को HDFC Bank ने किया ऐलान HDFC बैंक ने बढ़ा दिया MCLR HDFC Bank Loan Costly: आज RBI अपनी मॉनिटरी पॉलिसी का ऐलान करने जा रहा है। लेकिन इससे पहले ही देश का सबसे बड़ा निजी बैंक HDFC बैंक ने लोगों को बड़ा झटका…

HDFC Bank Loan

HDFC Bank Loan: निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक HDFC बैंक ने लोगों को बड़ा झटका दिया है, क्योंकि HDFC बैंक ने अचानक से MCLR में इजाफा कर दिया है। जिससे ज्यादातर कंज्यूमर लोन जुड़े होते हैं।

Highlights

  • HDFC ने अपने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका
  • बैंक ने बढ़ाई लोन पर ब्याज की दरें
  • 7 फरवरी को HDFC Bank ने किया ऐलान

HDFC बैंक ने बढ़ा दिया MCLR

HDFC Bank Loan Costly: आज RBI अपनी मॉनिटरी पॉलिसी का ऐलान करने जा रहा है। लेकिन इससे पहले ही देश का सबसे बड़ा निजी बैंक HDFC बैंक ने लोगों को बड़ा झटका दे दिया है। बता दें HDFC बैंक ने 7 फरवरी को एक बड़ा ऐलान किया है। बैंक ने अपने लोन की दरों में इजाफा कर दिया है। जिसके बाद बैंक के होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन जैसे कर्ज महंगे हो गए हैं।

ज्यादातर लोन होंगे महंगे

HDFC बैंक अपने ग्राहकों को झटका दे चुका है, क्योंकि इस बैंक के ज्यादातर कंज्यूमर लोन की ब्याज दरें महंगी हो गई हैं। दरअसल HDFC बैंक ने अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लैंडिंग रेट्स (MCLR) में 10 बेसिस पॉइंट यानी 0.10% की बढ़ोतरी कर दी गई है और इससे जुड़ी सभी लोन की EMI में आज से ही इजाफा हो जाएगा। यह जानकारी HDFC बैंक की वेबसाइट पर दी गई है।

जानें HDFC बैंक ने कितना MCLR कहां पर बढ़ाया है

  • बैंक का MCLR रेट अलग-अलग टेन्योर वाले लोन के लिए 8.9 फीसदी से 9.35% के बीच हो गया है।
  • बैंक का एक दिन का MCLR यानी ओवरनाइट MCLR 0.10% बढ़कर 8.9 फीसदी हो गया है।
  • एक महीने का MCLR 10 बेसिस पॉइंट बढ़कर 8.95% पर आ गया है।
  • तीन महीने का MCLR 10 बेसिस पॉइंट बढ़कर 9.10% पर आ गया है।
  • छह महीने का MCLR 10 बेसिस पॉइंट बढ़कर 9.30% पर आ गया है।

इसके अलावा कंज्यूमर लोन से जुड़ा एक साल का MCLR भी 5 बेसिस पॉइंट बढ़ा दिया है और इसे 9.25%से बढ़ाकर 9.30% पर लाया गया है। बैंक का 2 साल का MCLR अब 9.30% से बढ़कर 9.35% पर आ चुका है और इसके अलावा 3 साल का MCLR बिना किसी बदलाव के 9.30% पर बरकरार रखा गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan