शख्स को वंदे भारत के खाने में मिला मरा हुआ Cockroach, वायरल पोस्ट पर IRCTC ने दिया रिएक्शन

Summary :

Dead Cockroach in Vande Bharat Food : बहुत से लोग सफर करने के लिए ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं। कभी-कभी, ट्रेन का खाना बहुत स्वादिष्ट होता है और ट्रेन के बाहर का मनमोहक दृश्य भी बहुत सुंदर होता है जिससे लोगों का दिन बन जाता हैं। लेकिन कभी-कभी यात्रा के दौरान कुछ अप्रत्याशित चीजें घटित हो जाती हैं। जैसे कि हाल ही में एक व्यक्ति वंदे भारत ट्रेन में यात्रा कर रहा था, और उन्हें असल में बड़ी हैरानी हुई जब उन्हें अपने भोजन में एक कॉकरोच मरा हुआ मिला। शख्स को ट्रेन में यह खाना आईआरसीटीसी (Dead Cockroach in…

Dead Cockroach in Vande Bharat Food

Dead Cockroach in Vande Bharat Food : बहुत से लोग सफर करने के लिए ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं। कभी-कभी, ट्रेन का खाना बहुत स्वादिष्ट होता है और ट्रेन के बाहर का मनमोहक दृश्य भी बहुत सुंदर होता है जिससे लोगों का दिन बन जाता हैं। लेकिन कभी-कभी यात्रा के दौरान कुछ अप्रत्याशित चीजें घटित हो जाती हैं।

Vande Bharat Train
Vande Bharat Train

जैसे कि हाल ही में एक व्यक्ति वंदे भारत ट्रेन में यात्रा कर रहा था, और उन्हें असल में बड़ी हैरानी हुई जब उन्हें अपने भोजन में एक कॉकरोच मरा हुआ मिला। शख्स को ट्रेन में यह खाना आईआरसीटीसी (Dead Cockroach in Vande Bharat Food) ने दिया था और अब इंटरनेट पर इसकी तस्वीर बहुत ज्यादा वायरल हो रही हैं।

वायरल हुआ शख्स का पोस्ट

Courtsey : वायरल पोस्ट को एक्स पर @iamdrkeshari नाम के अकाउंट से शेयर किया गया

ट्रेन में सफर कर रहे शख्स को खाने में मरा हुआ कॉकरोच (Dead Cockroach in Vande Bharat Food) मिला। वे इस बात से इतने हैरान और परेशान हुए कि उन्होंने इसकी तस्वीर ली और अपने एक्स पर @iamdrkeshari नाम के अकाउंट से शेयर कर दी।

Dead Cockroach in Vande Bharat Food
Dead Cockroach in Vande Bharat Food

शख्स ने पोस्ट पर लिखा, ‘मैं 1 फरवरी 2024 को ट्रेन नंबर 20173 RKMP से JBP सफर कर रहा था। मुझे दिए गए फूड पैकेट में मरा हुआ कॉकरोच देखकर मैं सदमे में चला गया।’ शख्स ने कैप्शन के साथ ही इस पोस्ट पर आईआरसीटीसी, रेल मंत्री और प्रधानमंत्री तक को टैग किया था। पोस्ट के वायरल होने के बाद आईआरसीटीसी ने भी अपना रिएक्शन (Dead Cockroach in Vande Bharat Food) शेयर किया।

लोगों ने दिए अपने रिएक्शन

Courtsey : वायरल पोस्ट को एक्स पर @IRCTCofficial नाम के अकाउंट से शेयर किया गया

आईआरसीटीसी ने यात्री के पोस्ट पर रिप्लाई (Dead Cockroach in Vande Bharat Food) करते हुए लिखा, ‘आपके अनुभव के लिए हमें बेहद खेद है. इस मामले को गंभीरता से लिया गया है और संबंधित सेवा प्रदाता पर भारी जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा, स्रोत पर निगरानी कड़ी कर दी गई है।’ यात्री की पोस्ट को अब तक 50 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है और वे इसे लेकर नाराज हैं। जिसकी वजह से लोग कमेंट कर अपने अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘चिंता मत करो सर वो एक्सट्रा के पैसे नहीं लेंगे।’

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कॉकरोच ही तो है, उससे टेस्ट और बढ़ता होगा शायद।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘उन्हें मत बताओ, वो कॉकरोच के भी पैसे ले लेंगे।’ चौथे यूजर ने लिखा, ‘ये तो चिकन रेसिपी है जिसमें कॉकरोच (Dead Cockroach in Vande Bharat Food) डाला गया है।’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Khushboo Sharma