Share Market: वैश्विक बाजारों से कमजोर रुझान मिलने और विदेशी कोषों की निकासी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में गिरावट हुई। इससे पहले पिछले चार कारोबारी सत्रों में बाजार चढ़ा था। बीते दिनों हुई रिकॉर्ड तेजी के बाद मुनाफावसूली के चलते 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 297.97 अंक गिरकर 73,574.32 पर आ गया। निफ्टी 86.05 अंक गिरकर 22,319.55 पर कारोबार कर रहा था।
- मंगलवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में भारी गिरावट हुई
- इससे पहले पिछले चार कारोबारी सत्रों में बाजार चढ़ा था
- 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 297.97 अंक गिरकर 73,574.32 पर आ गया
- निफ्टी 86.05 अंक गिरकर 22,319.55 पर कारोबार कर रहा था
इन Sensex कंपनियों में हुई गिरावट
सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, एक्सिस बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में उल्लेखनीय गिरावट हुई। दूसरी ओर टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक और एनटीपीसी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार सोमवार को गिरकर बंद हुए।
ब्रेंट क्रूड गिरकर अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आया
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत गिरकर 82.64 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने सोमवार को 564.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।


Download Android App
Download iOS App





