नए लुक में होंडा WR-V

Summary :

होंडा कार्स इंडिया (एचसीआईएल) ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी ‘डब्ल्यूआर-वी’ का नया संस्करण पेश किया।

नई दिल्ली : होंडा कार्स इंडिया (एचसीआईएल) ने बृहस्पतिवार को अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी ‘डब्ल्यूआर-वी’ का नया संस्करण पेश किया। दिल्ली में शोरूम पर इसकी कीमत 9.95 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने बयान में कहा कि डब्ल्यूआर-वी का नया ‘वी’ संस्करण डीजल इंजन में भी उपलब्ध होगा। वी संस्करण, एस और वीएक्सस मॉडल के बीच का संस्करण है। होंडा के अनुसार उन्हें भरोसा है कि डब्ल्यूआर-वी संस्करण में जोड़ी गई नई चीजें ग्राहकों को पसंद आएगी। 
कार के मुख्य फीचर्स
डब्ल्यूआर-वी के नए संस्करण में फ्रंट फॉग लैंप, गन मेटल फिनिश मल्टी-स्पोक एलॉय व्हील समेत अन्य फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, 17.7 सेमी का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ नेविगेशन, स्टेयरिंग में कंट्रोल बटन, वन पुश स्टार्ट और स्टॉप बटन भी दिया गया। 

Desk Team