भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच व्यापार एवं निवेश बढ़ाने के मकसद से प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते पर अगले दौर की वार्ता इस महीने के अंत से शुरू होगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
प्रस्तावित समझौते पर भारत और यूरोपीय संघ ने इस साल 17 जून को आठ साल से अधिक के अंतराल के बाद औपचारिक रूप से बातचीत फिर से शुरू की।
अधिकारी ने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ व्यापार एवं निवेश समझौते को लेकर तीसरे दौर की वार्ता के लिए यूरोपीय संघ का प्रतिनिधिमंडल 28 नवंबर को यहां होगा।
इसकी दूसरे दौर की वार्ता ब्रसेल्स में हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



