कांग्रेस ने यहां रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन में अपनी पहचान खो दी। इसने लोगों से कहा कि पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल कराने की लड़ाई में उन्हें कांग्रेस का समर्थन करना चाहिए।
पार्टी ने केंद्रशासित प्रदेश के प्रशासन पर भी आरोप लगाया कि वह कश्मीर में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम रहा है।
प्रदेश कांग्रेस प्रमुख विकार रसूल वानी ने आरोप लगाया कि कश्मीरी अल्पसंख्यकों और जम्मू के कर्मचारियों को जान जोखिम में डालकर संवेदनशील क्षेत्रों में सेवा करने के लिए मजबूर किया जा रहा है तथा उन्हें वेतन भी नहीं दिया जा रहा है।
रसूल ने कहा कि भाजपा के शासन में जम्मू-कश्मीर की पहचान खत्म हो गई और इसकी वजह से प्रदेश ने अपनी पहचान, दर्जा, नौकरियों, भूमि व व्यापार पर अपना अधिकार खो दिया है।


Download Android App
Download iOS App



