हरे निशान में बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स में 677 अंक की बढ़त

Summary :

आईटी सेक्टर ने बाजार को लीड किया

इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.57 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। मेटल, रियल्टी, इन्फ्रा, कमोडिटीज, पीएसई और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी देखी गई है। टाटा मोटर्स और सन फार्मा टॉप लूजर्स थे। एलएंडटी, आईटीसी और भारती एयरटेल टॉप गेनर्स थे।

इजरायल-ईरान संघर्ष को दरकिनार करते हुए भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुए। दिन के अंत में सेंसेक्स 677.55 अंक या 0.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,796.15 और निफ्टी 227.90 अंक या 0.92 प्रतिशत बढ़कर 24,946.50 पर बंद हुआ। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 541.05 अंक या 0.93 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,768.50 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 174.40 अंक या 0.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,549.20 पर बंद हुआ। आईटी सेक्टर ने बाजार को लीड किया। निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.57 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। मेटल, रियल्टी, इन्फ्रा, कमोडिटीज, पीएसई और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी देखी गई है।

सेंसेक्स पैक में अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टीसीएस, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील,इटरनल, एलएंडटी, आईटीसी और भारती एयरटेल टॉप गेनर्स थे। टाटा मोटर्स और सन फार्मा टॉप लूजर्स थे। एलकेपी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ तकनीकी सलाहकार रूपक दे ने कहा, “निफ्टी में तेज रैली देखने को मिली है। अगर निफ्टी 25,000 के स्तर को पार करता है तो 25,350 के स्तर देखने को मिल सकते हैं। वहीं, सपोर्ट 24,850 पर है। मौजूदा समय में निवेशक ब्याज दरों पर अमेरिकी फेड के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।”

इजराइल और ईरान के बीच तनाव, लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। सुबह 9:44 पर सेंसेक्स 152.78 अंक या 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,271.38 और निफ्टी 43.40 अंक या 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,756.10 पर था। इसके अतिरिक्त, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर गोल्ड की कीमतें 0.43 प्रतिशत गिरकर 99,840 रुपए हो गई है। जानकारों के मुताबिक, सोने की कीमतों के लिए आने वाले समय में अमेरिका में ब्याज दरों पर निर्णय, ईरान-इजरायल तनाव और ट्रेड डील अहम फैक्टर्स होंगे।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.