लाल निशान में बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 315 अंक फिसला

Summary :

सेंसेक्स 315 अंक गिरा, निफ्टी में 82 अंकों की गिरावट

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को लाल निशान में बंद हुआ, सेंसेक्स 315.06 अंक गिरकर 79,801.43 पर और निफ्टी 82.25 अंक गिरकर 24,246.70 पर बंद हुआ। फार्मा, मेटल और मीडिया इंडेक्स हरे निशान में रहे जबकि ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज और एफएमसीजी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए।

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 315.06 अंक या 0.39 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 79,801.43 और निफ्टी 82.25 अंक या 0.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,246.70 पर था। सेक्टोरल आधार पर फार्मा, मेटल और मीडिया इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज और एफएमसीजी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं। लगातार सात कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद यह पहला मौका है जब शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ।मिडकैप और स्मॉलकैप में भी हल्की बिकवाली देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 71.25 अंक या 0.13 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 54,969.85 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 6.25 अंक या 0.04 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 16,963 पर बंद हुआ। सेंसेक्स पैक में इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, टाइटन, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील और एनटीपीसी टॉप गेनर्स थे। एचयूएल, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इटरनल, एमएंडएम, एचसीएल टेक, कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी बैंक टॉप लूजर्स थे।

10 लाख से अधिक कीमत वाले लक्जरी वस्तुओं पर लगेगा 1% TCS

हालांकि, बाजार का रुझान मिलाजुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 1,926 शेयर हरे निशान, 2,011 शेयर लाल निशान में और 149 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए। रेलिगियर ब्रोकिंग लिमिटेड में रिसर्च में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, अजित मिश्रा ने कहा, “अप्रैल के डेरिवेटिव्स कॉन्ट्रैक्ट के अंतिम दिन भारतीय शेयर बाजार ने सीमित दायरे में कारोबार किया। आने वाले सत्रों में बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है। इसके अलावा उन्होंने निवेशकों को सलाह दी कि गिरावट के अवसरों का इस्तेमाल खरीदारी के लिए करें और स्टॉक्स पर फोकस करें।

बाजार की शुरुआत लाल निशान में हुई थी। सुबह करीब 9.30 बजे सेंसेक्स 221.03 अंक या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,895.46 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 75.55 अंक या 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,253.40 पर था। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 23 अप्रैल को 3,332.93 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने उसी दिन 1,234.46 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.