नई दिल्ली : ब्राजील में काम कर रहे भारतीयों को जल्द कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) से सामाजिक सुरक्षा संरक्षण मिल सकता है। ईपीएफओ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत की ब्राजील से इस बारे में बात चल रही है। इससे वहां कार्य के लिए जाने वाले भारतीयों को सामाजिक सुरक्षा कवर उपलब्ध कराया जा सकेगा।
अधिकारी ने कहा कि प्रस्ताव अंतिम चरण में है। दोनों देशों के बीच इस बारे में द्विपक्षीय समझौते पर दस्तखत का प्रस्ताव जल्द केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। एक आर यह करार क्रियान्वयन में आने के बाद ब्राजील 19वां ऐसा देश हो जाएगा जहां काम कर रहे भारतीय लोगों को वहां चलने वाली किसी सामाजिक सुरक्षा योजना का विकल्प चुनने या ईपीएफओ की किसी सुविधा को चुनने की अनुमति होगी।
भारत का कई देशों मसलन बेल्जियम, जर्मनी स्विट्जरलैंड, फ्रांस, डेनमार्क, कोरिया, ग्रैंड डची आफ लक्जबर्ग, नीदरलैंड, हंगरी, फिनलैंड, स्वीडन, चेक गणराज्य, नॉर्वे, आस्ट्रिया, कनाडा, आस्ट्रेलिया, जापान और पुर्तगाल के साथ सामाजिक सुरक्षा करार पहले से परिचालन में है।


Download Android App
Download iOS App



