सिंगापुर : भारतीय युवाओं को विमानन क्षेत्र में प्रशिक्षित करने के लिए भारत और सिंगापुर अलगे सप्ताह एयरो इंडिया शो के दौरान एक करार पर हस्ताक्षर करेंगे। इस करार के तहत बेंगलुरु और देश के अन्य स्थानों पर अकादमियों की स्थापना की जाएगी। ये अकादमी घरेलू एवं विदेशी विमानन क्षेत्रों में भारतीय युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए स्थानीय हब के रूप में काम करेंगे।
भारतीय राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) की एयरोस्पेस एंड एविएशन सेक्टर स्किल काउंसिल कौशल विकास केंद्रों की स्थापना के लिए सिंगापुर पॉलिटेक्निक एवं सिंगापुर स्थित निजी क्षेत्र की कंपनी 22 फरवरी को समझौता पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे। एयरो इंडिया शो 2019 का आयोजन बेंगलुरु में 20-24 फरवरी के बीच किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



