उद्योग जगत ने विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के ऑनलाइन दावोस एजेंडा 2022 शिखर सम्मेलन के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का स्वागत किया है।
भारत वैश्विक मूल्य श्रृंखला में एक भरोसेमंद और विश्वसनीय भागीदार की भूमिका निभाएगा – PM
प्रधानमंत्री ने सोमवार को अपने संबोधन में सुधारों के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि भारत वैश्विक मूल्य श्रृंखला में एक भरोसेमंद और विश्वसनीय भागीदार की भूमिका निभाएगा।
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हरित, स्वच्छ और सतत वृद्धि प्रक्रिया पर जोर दिया है, जो भारत की भविष्य की वृद्धि के प्रति भरोसा बढ़ाने वाला है।
उद्योग मंडल फिक्की ने भी कहा कि सुधारों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता से वैश्विक निवेशकों के बीच भारत का आकर्षण और बढ़ेगा।
फिक्की ने कहा, ‘‘उद्योग भारत की स्वच्छ, हरित, सतत और विश्वसनीय ऊर्जा के प्रति प्रतिबद्धता का पूरा समर्थन करता है।’’


Download Android App
Download iOS App



