सैन फ्रांसिस्को : फेसबुक के स्वामित्व वाली फोटो-मैसेजिंग एप इंस्टाग्राम अब ‘योर एक्टिविटी’ फीचर जारी करने जा रही है, जो यूजर्स द्वारा एप पर बिताए गए समय की खबर रखेगा। यह फीचर यूजर के प्रोफाइल पेज के ऊपरी दाहिनी किनारे पर हैमबर्गर आइकॉन के रूप में दिया गया है, जिसमें रोजाना की समय सीमा निर्धारित करने, तथा अस्थायी रूप से नोटिफिकेशन को म्यूट करने जैसे टूल्स भी दिए गए हैं।
इस फीचर की घोषणा अगस्त में की गई थी, जिसका लक्ष्य यूजर्स को ज्यादा नियंत्रण देना था, वे किस प्रकार सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। फेसबुक द्वारा भी इस फीचर को लांच करने की उम्मीद है, जो वह यूजर्स के एक्टिविटी डैशबोर्ड में देगी और इसका नाम ‘योर टाइम ऑन फेसबुक’ रखा जाएगा।
रिपोर्ट में कहा गया कि इसी तरह का एक फीचर एप्पल ने अपने आईओएस के लिए लांच किया है, जिसे ‘स्क्रीन टाइम’ के नाम से पेश किया गया है।वहीं, गूगल भी ‘डिजिटल वेलनेस’ के नाम से ऐसा ही फीचर एंड्रायड 9.0 के साथ दे रहा है।


Download Android App
Download iOS App



