मप्र : शिवराज चौहान की पत्नी और बेटे को खरी-खोटी सुना रही जनता

Summary :

शिवराज चौहान की पत्नी-बेटा गांव वालों को समझाते हैं, वादे करते हैं, मगर लोगों का गुस्सा कम नहीं होता। पानी और सड़कों की हालत को लेकर लोगों में नाराजगी है।

मध्य प्रदेश में मतदाताओं को लुभाने वाला भाजपा का सबसे प्रभावशाली चेहरा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को माना जा रहा है, मगर इस बार के चुनाव में चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी से जो तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, उनमें शिवराज चौहान की पत्नी साधना सिंह और बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान से विकास को लेकर सवाल किए जा रहे हैं। कई तो उन्हें खरी-खोटी तक सुना रहे हैं।

शिवराज सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने नामांकन भरने के बाद ऐलान किया था कि वे स्वयं प्रचार करने नहीं आएंगे। चौहान पूरे प्रदेश में घूमकर भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं, वहीं उनके परिवार के सदस्यों ने बुधनी में कमान संभाल रखी है।

बीते तीन दिनों में दो ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिसमें रहड़ी गांव में जहां महिलाएं मुख्यमंत्री शिवराज चौहान की पत्नी साधना सिंह से अपना गुस्सा जाहिर कर रही हैं, पानी की समस्याएं बता रही हैं, साथ ही चुनाव के समय ही वादे करने की बात कह रही हैं, तो दूसरी ओर बेटे कार्तिकेय से सड़क की बदहाली को लेकर गांव के लोग सवाल कर रहे हैं।

शिवराज चौहान की पत्नी व बेटा गांव वालों को समझाते हैं, वादे करते हैं, मगर गांव के लोगों का गुस्सा कम नहीं होता। पानी समस्या और सड़कों की हालत को लेकर गांव के लोगों में नाराजगी है।

सरकारें कैसे चलनी चाहिए, शिवराज ने ये देश को बताया : अमित शाह

Desk Team