तकनीकी गड़बड़ी से 10 मिनट निवेशक रहे परेशान

Summary :

देश के सबसे बड़े शेयर बाजार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में सोमवार को तकनीकी गड़बड़ी की वजह से ट्रेडिंग टर्मिनल प्रभावित हुए।

नई दिल्ली : देश के सबसे बड़े शेयर बाजार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में सोमवार को तकनीकी गड़बड़ी की वजह से ट्रेडिंग टर्मिनल प्रभावित हुए। बाजार सूत्रों ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी की वजह से निवेशकों को कुछ समय तक बाजार की अद्यतन जानकारी प्राप्त करने में दिक्कत आई। 
मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि एनएसई पर 3:15 बजे से करीब दस मिनट तक तकनीकी गड़बड़ी रही। यह समस्या कारोबार बंद होने से कुछ मिनट पहले ही सुलझ पाई है। एक्सचेंज इस गड़बड़ी की वजह पता लगा रहा है। इससे पहले दिन में कई ब्रोकरों को एक इंटरनेट सेवाप्रदाता सिफी के साथ कनेक्टिवटी के मुद्दे की वजह से शेयर मूल्य के बारे में जानकारी प्राप्त करने में परेशानी हुई। 
बाद में इस मुद्दे को सलझा लिया गया। एनएसई के प्रवक्ता ने कहा कि सुबह के सत्र में सिफी के साथ कनेक्टिविटी का मसला था। इस वजह से ब्रोकरों को परेशानी हुई। बाद में इंटरनेट सेवा प्रदाता ने इस मुद्दे को हल कर लिया।

Desk Team