प्रैक्टिस के बाद धोनी ने इस तरह दौड़ाई सुपरबाइक Ninja, वायरल हो रहा वीडियो

Summary :

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी विश्व कप के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। एमएस धाेनी ने 1 महीना भारतीय आर्मी के साथ कश्मीर घाटी में ट्रेनिंग की थी।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी विश्व कप के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। एमएस धाेनी ने 1 महीना भारतीय आर्मी के साथ कश्मीर घाटी में ट्रेनिंग की थी। अब रांची में अपने परिवार के साथ धोनी समय बिता रहे हैं। 
झारखंड इंटरनेशनल स्टेडियम में धोनी प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में धोनी अपनी सुपरबाइक चलाते हुए नजर आ रहे हैं। एमएस धाेनी को निंजा एच2 बाइक झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के इंटरनेशनल स्टेडियम के बाहर चलाते नजर आए। 
एमएस धोनी स्टेडियम से बाहर प्रैक्टिस करने के बाद आए। पीठ पर धोनी के बैग था और हाथ में हेलमेट पकड़ रखा था। बाहर आते ही वह बाइक पर सवार हुए और तेज रफ्तार से स्टेडियम से बाहर निकल गए। एमएस धाेनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

कुछ दिन पहले धोनी का एक और वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो में लाल रंग की कार धोनी चलाते हुए नजर आ रहे थे। बता दें कि हाल ही में जीप ग्रांड चेरोकी ट्रैकहॉक कार धोनी ने खरीदी है। धोनी जैसे ही रांची पहुंचे उन्होंने इस कार को सबसे पहले चलाया। धोनी का यह वीडियो फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है और वह इसे जमकर शेयर कर रहे हैं। 

खबरें यह आ रही हैं कि नवंबर तक धोनी क्रिकेट के मैदान से दूर रहेंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, वेस्टइंडीज दौरे और साउथ अफ्रीका दौरे से भी धोनी ने अपना नाम वापस ले लिया था। जबकि विजय हजारे ट्रॉफी और बांग्लादेश के खिलाफ टी20 घरेलू सीरीज से भी धाेनी ने अपना नाम वापस ले लिया है।
ऐसा कहा जा रहा है कि दिसंबर में ही धोनी टीम चयन के लिए उपलब्‍ध होंगे। बता दें कि वेस्टइंडीज दिसंबर में भारत दौरे पर आएगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच में तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। 

Desk Team