नई दिल्ली : सूचना प्रौद्योगिकी सचिव अजय प्रकाश साहनी ने आज मोबाइल फोन विनिर्माताओं से कहा कि वे अपनी प्रतिस्पर्धी क्षमता का लाभ उठाते हुए नई पीढ़ के उपकरण बनाने पर ध्यान केंद्रित करें। साहनी ने आज यहां इंडियन सेल्युलर एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा कि हम बदलाव वाली और रोमांचक प्रौद्योगिकी के तेज वृद्धि वाले दौर में प्रवेश कर रहे हैं।
ये प्रौद्योगिकी अभी मौजूद नहीं है। मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनियों को सिर्फ हैंडसेट बनाने से आगे भी सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि कंपनियों को समस्याओं का हल प्रौद्योगिकी के जरिये करना चाहिए। उन्होंने कहा, हमें कमजोर वाई-फाई सिग्नल मिलता है। कंपनियां इस परेशानी वाले क्षेत्र को हल करने पर ध्यान दे सकती हैं।


Download Android App
Download iOS App



