नई दिल्ली : दुनिया के दूसरे नंबर के सबसे अमीर शख्स और अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस भी परोपकारी बन गए हैं। बेजोस ने छह अरब रुपये से ज्यादा (9.58 करोड़ डॉलर) रुपये बेघर लोगों के पुर्नवास के लिए दान में दिए हैं। यह राशि अमेरिका के 32 संगठनों को दी गई है, जो इस तरह के कार्यों में लगी है। बेजोस ने यह दूसरी बार अपने डे वन फैमिली फंड वार्षिक लीडरशिप अवॉर्ड के तहत यह राशि दी है।
इस राशि के तहत बेघर लोगों के अलावा निम्न आय वर्ग वालों को बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रयोग किया जाएगा। एक साल पहले भी फंड ने 24 संगठनों को 9.75 करोड़ डॉलर दान में दिए थे। इस बार सेंट्रल फ्लोरिडा स्थित होमलेस सर्विस नेटवर्क को सबसे ज्यादा 37 करोड़ रुपये (52.5 लाख डॉलर) मिले हैं। 2000 करोड़ डॉलर का करेंगे परोपकार जेफ बेजोस ने 2000 करोड़ डॉलर परोपकारी कार्यों पर खर्च करने के लिए प्रस्तावित किए हैं।
इनमें से एक हजार करोड़ डॉलर बेघर लोगों के लिए और एक हजार करोड़ डॉलर निम्न आय वर्ग के लिए स्कूल खोलने के रखे हैं। जेफ बेजोस की कुल नेटवर्थ 10900 करोड़ डॉलर है। यह विश्व के सबसे अमीर शख्स बिल गेट्स की नेटवर्थ से थोड़ी कम है। बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक हैं और परोपकारी संस्था बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के को-चेयरमैन भी हैं। जनवरी में होगा भारत का दौरा जेफ बेजोस अगले साल जनवरी में भारत दौर पर आएंगे। इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की संभावना जताई जा रही है।
वह भारत में अमेरिकी रिटेलर्स के सालाना कार्यक्रम की भी शुरुआत करेंगे। बेजोस भारत में ई-कॉमर्स कंपनियों से जुड़े कानूनों में बदलाव को लेकर चिंता जाहिर कर चुके हैं। माना जा रहा है कि पीएम मोदी से अपनी मुलाकात के दौरान बेजोस यह मुद्दा उठा सकते हैं। अमेजन ने भारत में पांच अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है। यह विदेश के किसी भी देश में अमेजन की सबसे बड़ी निवेश राशि है।


Download Android App
Download iOS App



