नई दिल्ली : भूषण स्टील एंड पावर (बीपीसीएल) के पूर्व सीएमडी संजय सिंघल को सीबीआई ने कोर्ट ने शनिवार को 7 दिन की ईडी की रिमांड पर सौंप दिया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को सिंघल को गिरफ्तार किया था। बीपीसीएल पर बैंक फ्रॉड के आरोपों के मामले में ईडी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहा है।
एजेंसी ने कहा कि सिंघल जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे, इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया। ईडी ने सीबीआई की एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। सीबीआई ने बीपीसीएल, सिंघल और अन्य लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था।
एफआईआर के मुताबिक बीपीसीएल ने अपने निदेशकों और स्टाफ के जरिए बैंक लोन के 2,348 करोड़ रुपए डायवर्ट कर राशि का दुरुपयोग किया। ईडी ने बताया कि बीपीसीएल ने फर्जी खरीद दिखाकर कई कंपनियों को आरटीजीएस के जरिए भुगतान किया।


Download Android App
Download iOS App



