तुर्की ने देश के पूर्वी हिस्से में बड़े पैमाने पर आतंकवाद रोधी अभियान शुरू किया है। तुर्की के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक लिखित बयान में कहा कि विशेष पुलिस बल और जेंडरमेरी कमांडो सहित कुल 2,250 सैन्य कर्मी टंसेली प्रांत में चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा हैं।
NCP नेता नवाब मलिक ने कहा-एक और गायब विधायक ने आने के दिए संकेत
एक रिपोर्ट के अनुसार, ऑपरेशन का नाम ‘किरन-7 ऑपरेशन ऑफ मुंजुर वैली’ है, इसका मकसद क्षेत्र में कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के सदस्यों को निशाना बनाना है और आगामी सर्दियों में संभावित हमलों को विफल करना है। पीकेके, जो 30 साल से अधिक समय से तुर्की सरकार के खिलाफ लड़ रहा है, इसे तुर्की, अमेरिका और यूरोपीय संघ द्वारा आतंकवादी संगठन के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



