नई दिल्ली : उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने अपनी ब्रॉडबैंड सेवा ‘जियोफाइबर’ बृहस्पतिवार को शुरू कर दी। कंपनी ने 699 रुपये मासिक किराये पर न्यूनतम 100 एमबीपीएस की इंटरनेट स्पीड देने की पेशकश की है। जियोफाइबर पर एक जीबीपीएस की इंटरनेट स्पीड वाला प्लान 8,499 रुपये प्रति माह में उपलब्ध होगा।
कंपनी ने बयान में कहा कि ब्रॉडबैंड सेवा के तहत देशभर में उसके ग्राहकों को असीमित इंटरनेट, मुफ्त वायस कॉल के साथ टीवी वीडियो कॉलिंग एवं कॉन्फ्रेंसिंग करने की सुविधा भी मिलेगी।
कंपनी ने कहा कि जो लोग वार्षिक उपयोक्ता सदस्यता लेंगे उन्हें मुफ्त सेटटॉप बॉक्स दिया जाएगा। जियोफाइबर के ‘गोल्ड’ और उसके ऊपर के प्लान के साथ एक टीवी भी दिया जाएगा। ये प्लान 1,299 रुपये मासिक से शुरू होंगे।


Download Android App
Download iOS App



