JM फाइनेंशियल (JM Financial) लिमिटेड ने कहा कि वह ऋण प्रतिभूतियों के सार्वजनिक निर्गम को लेकर पूंजी बाजार नियामक SEBI की जांच में पूरा सहयोग करेगी। कंपनी का यह बयान उस समय आया, जब सेबी ने अनुचित व्यापार व्यवहार के कारण JM फाइनेंशियल लिमिटेड को ऋण प्रतिभूतियों के किसी भी सार्वजनिक निर्गम के लिए लीड प्रबंधक के रूप में कार्य करने से रोक दिया है।
- JM फाइनेंशियल SEBI की जांच में पूरा सहयोग करेगी
- कंपनी इस जांच में SEBI के साथ पूरी तरह सहयोग करेगी- JM फाइनेंशियल
JM Financial जांच में करेगी सहयोग
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड ने अपने अंतरिम आदेश में कहा, JM फाइनेंशियल उन ऋण प्रतिभूतियों के सार्वजनिक निर्गम में 60 दिन के लिए लीड प्रबंधक के रूप में काम कर सकती है, जो उसके पास मौजूदा समय में हैं। इस आदेश के बाद जेएम फाइनेंशियल ने शेयर बाजार को बताया, ‘कंपनी इस जांच में सेबी के साथ पूरी तरह सहयोग करेगी।’
SEBI का आदेश नियमित जांच के बाद
भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल में JM फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स लिमिटेड को आरंभिक सार्वजनिक पेशकश के खिलाफ ऋण की मंजूरी और वितरण सहित शेयरों और डिबेंचर के एवज में किसी भी प्रकार का वित्तपोषण प्रदान करने से रोक दिया था। SEBI का आदेश नियामक द्वारा वर्ष 2023 के दौरान गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (NCD) के सार्वजनिक मुद्दों की नियमित जांच के बाद आया है।


Download Android App
Download iOS App





