भारत में बढ़ेंगी नौकरियां

Summary :

NULL

नई दिल्ली: दुनियाभर में रोजगार के अवसरों को लेकर बेहतर उम्मीद रखने वाले देशों में भारतीय कंपनियों का तीसरा स्थान है। भारतीय कंपनियों में 22 प्रतिशत को अगले तीन माह के दौरान नई भर्तियां करने की उम्मीद है। इस मामले में ताइवान सबसे शीर्ष पर है। एक अध्ययन में यह बात कही गई है। इस अध्ययन के मुताबिक उसकी निगरानी वाले सभी सातों उद्योग क्षेत्रों और देश के चारों क्षेत्र में कार्यबल की भर्ती होने की उम्मीद है।

यह अध्ययन देशभर में विभिन्न उद्योग क्षेत्रों में किया गया है और इसके तहत 4,500 कंपनी मालिकों से बातचीत की गई। दुनियाभर के 43 देशों में 59,000 नियोक्ताओं से बातचीत की गई है। भर्ती को लेकर सकारात्मक रुख बताने वाले 25 प्रतिशत नियोक्ताओं के साथ ताइवान सबसे शीर्ष पर रहा।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team