वाशिंगटन : अमेरिका में एक जूरी ने जॉनसन एंड जॉनसन को 22 महिलाओं और उनके परिवारों को नुकसान पहुंचाने पर 4.69 अरब डॉलर भुगतान करने का आदेश दिया, जिन्होंने दावा किया था कि कंपनी के टैल्कम पाउडर उत्पादों से उन्हें ओवेरियन कैंसर हो गया। समाचार एजेंसी एफे ने बताया कि सेंट लुइस, मिसौरी में जूरी द्वारा दिए गए मुआवजे को क्षतिपूर्ति के तौर पर 55 करोड़ डॉलर और दंडात्मक हर्जाने के तौर पर 4.14 अरब डॉलर में बांटा गया है।
इसी तरह के 9,000 मामलों का सामना करने वाले जॉनसन एंड जॉनसन के लिए यह अब का सबसे बड़ा नुकसान है। अभियोगियों, जिनमें से छह की पहले ही मौत हो चुकी है, ने आरोप लगाया कि बच्चों के उत्पाद कंपनी के टैल्कम पाउडर में एस्बेस्टस पाया गया और 1970 के दशक से उनमें ओवेरियन कैंसर होने का कारण बना। जॉनसन एंड जॉनसन ने फैसले के खिलाफ अपील करने की घोषणा की है। उसने अपनी दलील में कहा है कि टैल्कम पाउडर में एस्बेस्टस नहीं है या कैंसर कारक पदार्थ नहीं हैं।


Download Android App
Download iOS App



