महंगी चीजों का नाम आते ही हमारे दिमाग में गाड़ी, बंगला, गहने-जेवर आते हैं.
लेकिन दुनिया में कुछ फल ऐसे भी हैं जो इससे भी ज्यादा महंगे हैं.
दुनिया के सबसे महंगे फलों में स्ट्रॉबेरी से लेकर तरबूज़ तक शामिल हैं. आइए आपको बताते हैं दुनिया के छह सबसे महंगे फलों के बारे में.
6. सेम्बिकिया क्वीन स्ट्रॉबेरी दुनियाभर में अपने स्वाद और बनावट के लिए जानी जाती है. जापान में उगने वाली इस एक स्ट्रॉबेरी की कीमत 85 डॉलर है.
5. पांचवें नंबर पर डेकोपोन सिट्रस है. यह फल भी जापान में उगाया जाता है. इसकी कीमत 80 से 100 डॉलर (लगभग 8000 रुपए) के करीब है.
4. चौथे नंबर पर हेलिगन पाइनएप्पल आता है. यह दुनिया का सबसे महंगा अनानास है. इसकी कीमत लगभग 1500 डॉलर यानी 1 लाख से ज्यादा होती है.
3. तीसरे नंबर पर आता है डेंसुके तरबूज. यह भी जापान में पाया जाता है. इसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये तक होती है.
2. दूसरे नंबर पर रूबी रोमन ग्रेप्स आता है. यह दुनिया का सबसे महंगे अंगूर है. इसे खाने के लिए आपको 8 से 10 लाख तक खर्च करने होंगे.
युबारी किंग मेलन को दुनिया का सबसे महंगा फल कहा जाता है. जापान में पाए जाने वाले इस फल की कीमत 18 से 20 लाख रुपये तक होती है.


Download Android App
Download iOS App












