LPG Rates Reduced: सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर, अभी जानें ताजा रेट

Summary :

LPG Rates Reduced: 1 सितंबर की शुरूआत में ही तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1 सितंबर से 51.50 रुपये कम हो जाएगी। कीमतों में कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर अब 1,580 रुपये का हो गया है। बता दें कि इससे पहले, तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 33.50 रुपये की कटौती की थी और 1 जुलाई को तेल विपणन कंपनियों ने कीमतों में 58.50 रुपये की कटौती की थी। Domestic Gas Cylinder Rate कंपनियों ने बताया कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस…

LPG Rates Reduced: 1 सितंबर की शुरूआत में ही तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1 सितंबर से 51.50 रुपये कम हो जाएगी। कीमतों में कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर अब 1,580 रुपये का हो गया है। बता दें कि इससे पहले, तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 33.50 रुपये की कटौती की थी और 1 जुलाई को तेल विपणन कंपनियों ने कीमतों में 58.50 रुपये की कटौती की थी।

LPG Rates Reduced
LPG Rates Reduced

Domestic Gas Cylinder Rate

कंपनियों ने बताया कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले जून में, तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 24 रुपये की कटौती की थी, जिससे इसकी कीमत 1,723.50 रुपये हो गई थी। अप्रैल में इसकी कीमत 1,762 रुपये थी। फरवरी में इसमें 7 रुपये की मामूली कटौती हुई, लेकिन मार्च में इसमें 6 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

LPG Rates Reduced
LPG Rates Reduced

LPG Rates Reduced

कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में कटौती का असर रेस्तरां, होटल और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को लाभ होगा जो प्रत्येक दिन इन LPG सिलेंडरों का उपयोग करते हैं। मूल्य निर्धारण समायोजन वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों और अन्य बाजार कारकों के आधार पर नियमित मासिक संशोधन का हिस्सा हैं।

PMUY Scheme

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) मई 2016 में देश भर के गरीब परिवारों की वयस्क महिलाओं को बिना जमा राशि के एलपीजी कनेक्शन प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। 1 जुलाई, 2025 तक, देश भर में लगभग 10.33 करोड़ PMUY कनेक्शन हैं।

ALSO READ: Gold Rate Today 1 Sep: सोने चांदी के भाव में गिरावट, जानें अपने शहर का ताजा दाम

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।