Poonch Firing: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आता। ऑपरेशन सिंदूर में धूल चाटने के बाद अब वो भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा है। जम्मू के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LOC) के पास कुछ संदिग्धों को देखे जाने के बाद से वहां गोलीबारी जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बाड़ के आगे डब्बी इलाके में जीरो लाइन के पास संदिग्ध घुसपैठियों को देखा गया, जिसके बाद तुरंत एक्शन लेते हुए सेना गोलीबारी शुरू कर दी।

LOC Firing: अतिरिक्त बल भेजा गया
जानकारी के अनुसार, सेना के जवानों का अभियान अभी जारी है। किसी भी तरह की घुसपैठ रोकने के लिए अतिरिक्त बल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि संदिग्ध समूह ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद से भीषण गोलीबारी शुरू हो गई। बालाकोट क्षेत्र के डब्बी गांव के पास सुबह हलचल देखी गई। दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी हुई, लेकिन किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
अपडेट जारी—–


Download Android App
Download iOS App




