मुंबई : 20-7 मिलियन यूएस डालर वाले महिंद्रा समूह के एक भाग महिंद्रा ट्रक एंड बस डिवीजन (एमटीबीडी) ने इंटरमीडिएट कमर्शियल व्हीकल (आईसीवी) की अपनी नई रेंज फ्यूरियो का अनावरण किया। फ्यूरियो, आईसीवी सेगमेंट में कंपनी के आगाज का बिगुल बजाते हुए महिंद्रा को कमर्शियल व्हीकल की समूची रेंज वाली कंपनी के तौर पर स्थापित करने की कोशिश है।
महिंद्रा फ्यूरियो, 500 से अधिक महिंद्रा इंजीनियरों, 180 आपूर्तिकर्ताओं और 600 करोड़ रुपए के निवेश का सुफल है। इस अवसर पर बोलते हुए, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. पवन गोयनका ने कहा, ‘आईसीवी ट्रकों की नई फ्यूरियो रेंज का अनावरण हमारे ट्रक और बस व्यवसाय के लिए एक मजबूत कदम है।


Download Android App
Download iOS App



