मुंबई : महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप लिमिटेड ने आॅटोमोटिव रिटेल क्षेत्र में उद्योग की अग्रणी पहल की घोषणा की है। इसके अंतर्गत एक पोर्टेबल मोबाइल आधारित ब्रिंग द शोरूम होम की पेशकश की जा रही है। यह एक अनूठी पहल है जिसमें ग्राहक को चौतरफा, समग्र और व्यापक वर्चुअल शोरूम अनुभव प्राप्त होगा। ब्रिंग द शोरूम होम प्लेटफार्म में तीन खूबियां होंगी जिसमें शामिल हैं वर्चुअल शोरूम, सेल्फ एक्सप्लोर और मेक माई एसयूवी।
ये ग्राहकों को अपनी पसंद के वाहन का पूरी तरह से अनुभव प्राप्त करने में सक्षम बनाएंगे। इस पहल की शुरूआत के बारे में बताते हुए कंपनी के आॅटोमोटिव डिवीजन के सेल्स एंड मार्केटिंग चीफ विजय नाकरा ने कहा ग्राहक हमारे मुख्य केंद्र में रहते हैं इसलिए हमने खरीदारी के पहले से लेकर बाद में स्वामित्व के चरण तक संपूर्ण समाधान के लिए एक डिजिटल रूपांतरण सफर की शुरूआत कर ग्राहकों के लिए एक बिल्कुल नए खरीदारी अनुभव की फिर से कल्पना की है।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



