मारुति ने वापस मंगायी 63,493 सियाज, अर्टिगा, एक्सएल6

Summary :

मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी सियाज, अर्टिगा और एक्सएल6 मॉडल की कुल 63,493 कारों को उनमें किसी खास तरह की कमी की जांच और उसे दूर करने के लिए बाजार से वापस मंगवाया है।

नई दिल्ली : मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी सियाज, अर्टिगा और एक्सएल6 मॉडल की कुल 63,493 कारों को उनमें किसी खास तरह की कमी की जांच और उसे दूर करने के लिए बाजार से वापस मंगवाया है। कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि इन मॉडलों के पेट्रोल स्मार्ट हाइब्रिड (एसएचवीएस) संस्करणों में मोटर जनरेटर इकाई (एमजीयू) में खामी होने के आसार है। 
कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह इन 63,493 कारों की जांच करेगी और इनमें एमजीयू में संभावित त्रुटि की पहचान करेगी। कंपनी ने एक जनवरी 2019 से 21 नवंबर 2019 के बीच बनी कारों को वापस बुलाया है। 
कंपनी ने कहा कि एमजीयू में विनिर्माण के समय ही कमी आने की आशंका है। इसकी आपूर्ति एक वैश्विक कलपुर्जा कंपनी ने की है। कंपनी त्रुटिपूर्ण एमजीयू को मुफ्त में बदलेगी। कारों को वापस बुलाने का वैश्विक स्तर पर अभियान छह दिसंबर 2019 से शुरू हो रहा है।

Desk Team