पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 200 से अधिक लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन लुटेरों को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। नगर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि शनिवार सुबह एक सूचना के आधार पर थाना सेक्टर 39 की पुलिस ने राजीव, पंकज और अनंत पाल नामक तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया।
उन्नाव रेप पीड़िता की मौत पर कांग्रेस का बयान, कहा- यूपी में अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण, योगी सरकार विफल
उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से लूटे हुए 4 मोबाइल फोन, लूट में प्रयोग होने वाली एक मोटरसाइकिल, लूट का सामान बेचकर इकट्ठी की गई रकम और अवैध हथियार बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 200 से ज्यादा लूट की वारदातें की है। एसपी ने बताया कि पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



