नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने एर्टिगा को खुद से विकसित 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ उतारा है। दिल्ली शोरूम में कीमत 9.86 लाख से 11.20 लाख रुपये है। अभी तक एर्टिगा में फिएट का 1.3 लीटर का डीजल पावरट्रेन इंजन इस्तेमाल होता है। इस 1.5 लीटर डीजल इंजन के वाहन के तीन ट्रिम्स की कीमत क्रमश: 9.86 लाख रुपये, 10.69 लाख रुपये और 11.20 लाख रुपये है।
मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (विपणन एवं बिक्री) आर एस कल्सी ने कहा कि उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर अगली पीढ़ी की एर्टिगा नए 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ पेश की गई है। उन्होंने कहा कि कंपनी को भरोसा है कि नए इंजन विकल्प की एर्टिगा से शहरी एमपीवी खंड में इस मॉडल की लोकप्रियता और बढ़ेगी।


Download Android App
Download iOS App



