नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया का शुद्ध लाभ 30 सितंबर को समाप्त दूसरी तिमाही में 3.4 प्रतिशत बढ़कर 2,484.3 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का कहना है कि गैर-परिचालन आय कम रहने के कारण आलोच्य तिमाही में उसकी मुनाफा वृद्धि कम रही।
कंपनी ने गत वर्ष की समान अवधि में 2,401.5 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने बयान में कहा कि आलोच्य तिमाही में उसकी शुद्ध बिक्री 21.8 प्रतिशत बढ़कर 21,438.1 करोड़ रुपये हो गयी। एमएसआई के चेयरमैन आर सी भार्गव ने संवाददाताओं से कहा, शुद्ध लाभ में केवल 3.4 प्रतिशत बढ़तरी की मुख्य वजह आलोच्य तिमाही में गैर परिचालन आय की राशि कम रहना है। पिछले साल समान अवधि में कंपनी को इस मद की आय में एकमुश्त लाभ हुआ था।
भार्गव ने कहा, इस विथ वर्ष में कर भी तुलनात्मक रूप से अधिक रहा। इसके साथ ही जिंसों व विज्ञापन से जुड़ लागत का कुछ असर भी उसके विथीय निष्पादन पर रहा। जुलाई-सितंबर की अवधि में कंपनी ने 17.6 प्रतिशत बढ़तरी के साथ कुल 4,92,118 वाहन बेचे। उन्होंने कहा कि कंपनी के बलेनो, वितारा ब्रेजा व डिजायर जैसे माडलों की मांग रूंची बनी हुई है।


Download Android App
Download iOS App



