वालमार्ट-फ्लिपकार्ट सौदे के खिलाफ व्यापारी पहुंचे प्रतिस्पर्धा आयोग

Summary :

NULL

नई दिल्ली : अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (कैट) ने अमेरिकी खुदरा कारोबार की कंपनी वालमार्ट और भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के बीच हुए हाल के सौदे के खिलाफ भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग का दरवाजा खटखटाया है और इसे रद्द करने की मांग की है। कैट ने आज यहां बताया कि प्रतिस्पर्धा आयोग में वालमार्ट-फ्लिपकार्ट के सौदे के खिलाफ एक याचिका दायर की गयी है।

परिसंघ के अध्यक्ष बी.सी. भरतिया एवं महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि वालमार्ट-फ्लिपकार्ट गठजोड़ से भारतीय बाजार में लागत से भी कम मूल्य पर माल बेचा जाएगा जिससे अनुचित प्रतिस्पर्धा पैदा होगी। उन्होंने कहा कि भारत में ई कॉमर्स और खुदरा कारोबार की कोई नीति नहीं है जिसका फायदा यह बहुराष्ट्रीय कंपनी उठा सकती है। वालमार्ट अपनी सहयोगी फ्लिपकार्ट के जरिए भारतीय खुदरा कारोबार में घुस जाएगी जो प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का खुला उल्लंघन होगा।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

Desk Team