नई दिल्ली : नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) की उपाध्यक्ष सुधा बालाकृष्णन को भारतीय रिजर्व बैंक का पहला मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त किया गया है। उर्जिल पटेल के सितम्बर 2016 में आरबीआई गवर्नर बनने के बाद से यह केन्द्रीय बैंक में सबसे बड़ संगठनात्मक बदलाव है।
सुश्री बालाकृष्णन की नियुक्ति 15 मई से प्रभावी है। चार्टर्ड अकाउंटेंट सुश्री बालाकृष्णन रिजर्व बैंक की 12वीं निदेशक बनी हैं। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा। रिजर्व बैंक पिछले साल मई से ही सीएफओ की तलाश कर रहा था। इसके लिए बैंक की ओर से विज्ञापन भी दिया गया था।
सीएफओ को आवास के साथ दो लाख रुपए का मासिक वेतन मिलेगा। यदि वह आवास नहीं लेती हैं तो 4 लाख रुपए का मासिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा हर वर्ष उनके वेतन में 3 से 5 फीसदी की बढ़तरी भी होगी।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



